राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई के द्वारा दिनांक 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 विनोद प्रकाश अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम को बड़े हर्षोल्लास से मनाने के लिए प्रेरणा स्वरूप अपने अभिवादन में स्वयं सेवियों आ उत्साह वर्धन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 12 अगस्त को वंदे मातरम गायन किया गया तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 13 अगस्त 2026 को जन जागरूकता अभियान का आयोजन रैली के द्वारा किया गया। 14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया जिसमें विभाजन के दौरान प्रभावित जन समुदाय जिन्होंने या तो अपने प्राण त्याग दिए या जिनका विस्थापन का दंश सहकार शरणार्थियों का जीवन व्यतीत किया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक लघु चलचित्र भी दिखाया गया तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया प्रभात फेरी के पश्चात महाविद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
17 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान का समापन किया गया। एनएसएस इकाई के के द्वारा यह कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिव प्रसाद पुरोहित एबं डॉ अंशु सिंह के निर्देशन में किया गया।
इस दौरान पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन सिंह गुसाई, डॉ विनोद शाह सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ यतीश वशिष्ठ, डॉ मधु थपलियाल, डॉ रोशन लाल केश्तवाल, डॉ प्रीत पाल सिंह, डॉ विजेंद्र लिंगवाल, डॉ कविता काला, डॉ डिम्पल भट्ट, डॉ ममता रावत, डॉ उमा पपनोई, डॉ रामचंद्र सिंह नेगी सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


More Stories
डॉ. देवकी नन्दन को राष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए मिला सम्मान
जल्द ही वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेगी केंद्र सरकार- प्रवीण निषाद
हरिद्वार: श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन मार्मिक ‘शिव-सती प्रसंग’ सुन श्रद्धालु हुए भावुक