April 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेशवासियों से आभा आईडी बनाने का किया आह्वान

डीपी उनियाल, गजा / नरेंद्र नगर: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार बताया है,साथ ही प्रदेश वासियों से आभा आईडी बनाने का आह्वान किया है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ABDM – Uttrakhand कार्यशाला मे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा ” नये भारत की नई उडान ” के तहत शुरू किया गया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन आज देश में डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार बन चुका है, यह मिशन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि देशभर में ए बी डी एम के अन्तर्गत अब तक 50 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी है, तथा लाखों स्वास्थ्य रिकार्ड डिजिटल प्लेट फार्म से जोडे जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उतराखण्ड मे भी इस दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है, कहा कि पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में टेलीमेडिसन सेवाओं के माध्यम से मरीजों को घर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिल रहा है।

उन्होंने प्रदेश वासियों से आग्रह किया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुडकर अपनी आभा आईडी अवश्य बनायें। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह पहल उतराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है,।

जहाँ अब दूरी और संसाधनों की सीमाएं स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा नहीं बनेगी, डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यापक पहुँच सुनिश्चित करते हुए यह मिशन एक सशक्त, समावेशी एवं आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जो विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करता है।

About The Author