अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः दयानंद नगरी ज्वालापुर में रविवार को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रोशनाबाद कार्यालय में लूट का खुलासा करते हुए एसएसपी डा. योगेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि 4 दिसम्बर को आर्यनगर ज्वालापुर स्थित दयानंद नगरी के आयुर्वेद भवन में डाक्टर दम्पत्ति डा. राजेन्द्र अग्रवाल व उनकी पत्नी की आखों में मिर्च डालकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो संदिग्ध नजर आए। जिसके आधार पर एक्कड़ गांव से दोनों आरोपियो को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहजाद पुत्र अशरफ, राशिद दली पुत्र समील उर्फ कालू निवासीगण सुल्तानपुर लक्सर, बताए। आरोपियों के पास से लूट की 2,93000 व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। एसएसपी ने आरोपियो ंको पकड़ने वाली टीम को ढ़ाई हजार के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटा रही है। पुलिस ने दोनों को चालान कर जेल भेज दिया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन