March 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वारः जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, प्रशासन में हड़कंप

हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ शिवगढ़ ग्राम में पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत की खबर है।

मामले की सूचना मिलते ही जिला और पुलिस में हड़कंप मच गया है। चुनाव के चलते किसी प्रत्याशी द्वारा शराब बांटे जाने की आशंका जताई जा रही है। खबर 5 लोगें की मौत की है, जबकि प्रशासन ने अभी तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं गांव शिवगढ़ में मनोज की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट अस्पताल व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।

हरिद्वार में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में लग गए हैं। जिसके चलते आशंका जतायी जा रही है की हकिसी प्रत्याशी ने शराब वोटरों को लुभाने के लिए बांटी होगी।

About The Author