January 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वारः दवा फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 श्रमिकों की हालत बिगड़ी

हरिद्वार:  हरिद्वार के भगवानपुर स्थित एक दवा फैक्ट्री में आज गुरुवार को गैस रिसाब होने का मामला सामने आया है।

श्रमिकों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर श्रमिकों का हालचाल जाना।

गैस का रिसाव होने फैक्ट्री के भीतर भगदड़ मच गई। गैस रिसाव के कारण दवा फैक्ट्री में मौजूद कई कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

बता दें कि हरिद्वार के भगवानपुर स्थित दवा फैक्ट्री में गैस रिसाव की चपेट में सात मजदूर आ गए। सात मजदूरों को भगवानपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पहुंची।

पुलिस ने हॉस्पिटल में पहुंचकर भर्ती कर्मचारियों का हाल भी जाना। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

About The Author

You may have missed