अभिनव कौशिक,,नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: एक फैक्ट्री कर्मी पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर लाखों रुपए लूट लिये और मौके से फरार हो गए।
पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा गया।
जानकारी अनुसार भगवानपुर थाना के पास ओवरब्रिज पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कंपनी के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही कर्मचारी से लाखों रुपए की रकम लूट ली।
कर्मचारी बैंक से रुपए निकाल कर वापस जा रहा था। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने इलाके की नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
घायल कर्मचारी प्रभाकर बोहरा उम्र 45 वर्ष को रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बता दें कि प्रभाकर भगवानपुर माहाड़ी के पास स्थित टिबरीवाल कंपनी का कर्मचारी है। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लूट की घटना हुई है, लेकिन कितनी रकम लूटी गई है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन