संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़,हरिद्वारः राजकीय महाविद्यालय लक्सर में आज दिनांक 19/8/ 2021 को महाविद्यालय के सभागार में रोवर-रेन्जर्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णरूपेण पालन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 छाया चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि छात्र छात्राओं को एड्स , क्षय रोग व रक्तदान से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर समाज को जागरूक बनाना चाहिए, और छात्र छात्राओं को इस अभियान को अपने गांव से प्रारंभ करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में से आर्यन, आजम अली, काजल, निशा देवी ने एड्स, रक्तदान व क्षय रोग से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के अध्यापकों में हिंदी विभाग प्रभारी आर के वर्मा ने एड्स पर तथा रोवर प्रभारी आशुतोष शरण ने क्षय रोग पर तथा रेंजर्स प्रभारी डॉ दुर्गेश कुमारी ने रक्तदान पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापकों में डॉ0 ए पी दुबे, डॉ0 कनुप्रिया, डॉ श्याम कुमार, डॉ अमित शर्मा के साथ छात्र-छात्राओं में अरविंद कुमार, मोनू ,उस्मान, संजीव, राजकुमार, बाबू , प्रिया रानी, स्वाति कोमल, अभिषेक, प्रतीक चौधरी आदि उपस्थित रहे।




More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण