हरिद्वार : डीएम हरिद्वार और हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है।
उसी सिलसिले में आज सोमवार को भी चार अवैध निर्माणों और कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि प्रदीप व रेहान द्वारा आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, नरेश द्वारा हेतमपुर-बिहारीगढ मुख्य मार्ग, आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, मनोज व सुभाष द्वारा आन्नेकी हेतमपुर-बिहारीगढ मुख्य मार्ग, हेतमपुर रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, मनमोहन द्वारा राजलोक विहार न्यू सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी को अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता पंकज पाठक व स्टॉफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी और एचआरडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।


More Stories
महाविद्यालय कमान्द में ‘मानसिक तनाव प्रबंधन’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्र संघ एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित