हरिद्वार: अतिक्रमण हटाने गए दरोगा की बिगडी़ तबीयत, हुई मौत
मंगलवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान श्यामपुर कोतवाली में तैनात ड्यूटी पर एक दरोगा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी की आकस्मिक मृत्यु से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक दरोगा वीरेंद्र गुसाईं वर्तमान में श्यामपुर थाने में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह उन्हें कोतवाली नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान में ड्यूटी पर भेजा गया था। अभियान के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि वीरेंद्र गुसाईं का अचानक चले जाना पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है। पुलिस महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीरेंद्र गुसाईं की असामयिक मृत्यु को एक बड़ी क्षति बताया है।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव