हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के अंतर्गत दादूबाग क्षेत्र से मिल रही अवैध खनन सूचनाओ के बाद जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय द्वारा प्रशासन एवम खनन विभाग को दिए गए कड़े निर्देशो के क्रम में आज उपजिलाधिकारी हरिद्वार,पूरण सिंह राणा एवं खनन अधिकारी रवि नेगी द्वारा क्षेत्र में औचक निरक्षण किया, औचक निरीक्षण के दौरान एक डम्पर को कर्सर से तैयार उपखनिज के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मोके पर सीज किया गया।
मौके पर वाहन चालक द्वारा बयान में उपखनिज को दादुबॉस में स्थित कर्सर में लाया बताए जाने पर संबधित कर्सर को अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने एवं अन्य अनिमितताओं के अंतर्गत अग्रिम आदेशो तक सीज कर किया गया है।
अवैध खनन पर की गई कार्यवाही पर मोके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद अंतर्गत किसी भी स्थल क्षेत्र में अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि किसी भी दशा में अवैध खनन एवं भंडारण कर्ताओ को छोड़ा नही जायगा।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन