हरिद्वार: पुलिस ने अवैध पटाखा कारखाना का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 70 पेटी अवैध पटाखे व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। जिसके चलते पुलिस सत्यापन व चैकिंग अभियान चला रही है। वहीं अपराधों पर अंकुशल लगाने के लिए भी पुलिस ने मुखबिरों को सरिूय किया हुआ हैं।
इसी के परिणामस्वरूप कलियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनौरी चौकी क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सूचना पर छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त किया। इसी के साथ पुलिस ने 70 पेटी बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए दोनों आरोपित फैक्ट्री के संबंध में पुलिस द्वारा लाइसेंस व अन्य कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाए।
बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आबादी के बीच पटाखा बनने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पटाखा फैक्ट्री व रॉ मैटेरियल को सील कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पकड़े गए आरोपितों के नाम पते नोमान लक्सर 27 वर्ष निवासी मुखियालीपुर थाना व सुहैल 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज