हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके में बुधवार दोपहर को खाली प्लॉट में सूखी झाडि़यों में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे प्लॉट में फैल गई, जिससे वहां खड़ी कुछ ठेलियां भी आग की चपेट में आ गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गर्मी और हवा के कारण आग फैलती ही जा रही थी। इसीलिए लोगों ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो आग घरों तक पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।
बुधवार दोपहर को एक छोटी से चिंगारी से झाडि़यों में आग लग गई, जिसके कारण वहां खड़ी ठेलियां भी आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा ठेलियां जलकर राख हो गई।
स्थानीय निवासी विक्की का कहना है कि इस प्लॉट में 1 सप्ताह पहले भी आग लगने के कारण नुकसान हुआ था। इस प्लॉट का मालिक ना तो यहां पर साफ सफाई करने आता है और न ही किसी की सुनने को तैयार है। इन झाडि़यों के कारण आज दोबारा प्लॉट में आग लगी है और कई ठेलियां जलकर राख हो गई। यदि अभी भी उसने प्लॉट की सफाई नहीं कराई तो वे लोग मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।


More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन