- जिमनास्टिक और ताइक्वांडो में छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
जीतिन चावला, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: भारत सेवाश्रम संघ, आश्रम देवपुरा हरिद्वार मे, आर्यावर्त खेल संघ उत्तराखंड शाखा आर्यावर्त खेल महासंघ भारत की ओर से आयोजित 5 वीं आल इंडिया जिमनास्टिक और ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उन्होंने पहली बार जिमनास्टिक व ताइक्वांडो के छात्रों को प्रदर्शन करते हुए देखा है और इसको देखकर वह काफी अभिभूत है।
बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जिमनास्टिक एवं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण आवश्यक है क्योंकि इससे शरीर लचीला और मजबूत बनताहै।जिमनास्टिक और ताइक्वांडो को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए स्कूली स्तर पर शुरुआत किए जाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के संयोजक सचिव रोहित कैसले ने बताया चैंपियनशिप के उद्घाटन सत्र में 8, 10 और 12 आयु वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने जिमनास्टिक और ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अक्षय कुमार, शिवम कुमार, अक्षित आर्य, नित्या डबराल, श्रावणी, इशिका, अवनी सिंह सहित अन्य छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लोगों को दांतो तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, आदित्य बिरला स्कूल नैनीताल, देवभूमि अकैडमी हरिद्वार, डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार, सचदेवा मिलेनियम स्कूल आगरा, कैरियर पॉइंट स्कूल आगरा, सूर्य देव इंटरनेशनल अकैडमी मुजफ्फरनगर, भीनसर पब्लिक स्कूल अलवर राजस्थान से आए करीब 200 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को अपराहन 12:00 बजे कार्यक्रम का समापन समारोह होगा। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप में जरजीस की भूमिका है अरविंद सिंह फ्रेंड अभिषेक कुमार जेबा प्रवीण मनोज कुमार अरुण त्रिपाठी मोहम्मद रजि प्रियंका आदि ने निभाई वही गणमान्य अतिथियों में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की के प्रधानाचार्य अमरदीप गजेंद्र सिंह सुबोध नयन अमर बिरला प्रबंधक आर्यावर्त खेल महासंघ भारत मनोज कुमार उत्तर प्रदेश खेल महासंघ सचिव प्रियंका चौधरी सुजीत कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन