February 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार:  इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर एक विवाहिता और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि लक्सर निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके बेटे और बहू में आपसी विवाद चल रहा है। विवाद के चलते उनकी पुत्रवधु अपने मायके सहारनपुर में रह रही है। बीते दिनों उनकी पुत्रवधू ने उनके बेटे ,पत्नी और मौसेरी बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल कर दी। इतना ही नहीं इस पोस्ट में एक बाहरी का जिक्र भी किया गया है।

इससे उनकी काफी मानहानि हुई। इसके बाद उन्होंने इस मामले की पुलिस से शिकायत की, लेकिन कहीं कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

अब न्यायालय के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की पुत्रवधू और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author