हरिद्वार, 29 सितम्बर: उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन, हरिद्वार शाखा की आम बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा आर्य (सहायक आयुक्त, राज्य कर हरिद्वार) एवं चुनाव अधिकारी श्री सुनित श्रीवास्तव (सहायक आयुक्त, राज्य कर हरिद्वार) की देखरेख में हुए चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया।
निर्वाचित नई कार्यकारिणी में –
शाखा अध्यक्ष श्री अजय कुमार पाल, शाखा मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह, संरक्षक श्री राजेन्द्र बोहरा, मुख्य सलाहकार श्री राजीव यादव व श्री अजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दयाल सिंह चौहान व श्री राजबीर सिंह, उपाध्यक्ष श्री अजय सैनी व श्री अमित सिंह, संगठन मंत्री एवं प्रवक्ता श्री सचिन सैनी, संयुक्त मंत्री श्री दया शंकर शक्करवाल व श्री वतन भारती, कोषाध्यक्ष श्री मोहित राणा, ऑडिटर श्री मोहित सिंघल तथा प्रचार मंत्री श्री जितेन्दर कुमार, श्री मोहित चौहान, श्री अमित सागर और श्रीमती कृष्णा शामिल हैं।
बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन हरिद्वार द्वारा की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद