हरिद्वार: उत्तराखंड जल संस्थान ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष कैंप लगाना शुरू किया है।
इन शिविरों के माध्यम से पानी के बकाया बिल वितरण एवं बकाया जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को अपने पानी के बिल जमा करने के लिए उन्हीं के घर के पास सुविधा मिलेगी।
इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2026 को गढ़ कुतुबपुर में कैंप लगाकर बिल वितरण व राजस्व वसूली का कार्य किया गया जिसमें उपभोक्ताओं द्वारा 27552/- धनराशि का बिल जमा किया गया व लगभग 600 बिल वितरित किए गए।
गढ़ कुतुबपुर मैं लगाए गए इस कैंप में अपर सहायक अभियंता श्री गौरव आर्य के निर्देशन में राहुल पुंडीर, जगदीश कुमार, विष्णु जोशी सहित कई कर्मचारी सम्मिलित रहे। 
सहायक अभियंता श्री संजय सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड जल संस्थान के द्वारा आगे भी अन्य क्षेत्रों में भी सम्मनित उपभोक्ता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाअनुसार कैंप लगये जायेंगे।
उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि असुविधा से बचने के लिए अपने पानी के बकाया बिल समय पर अवश्य जमा करायें।


More Stories
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में “स्वस्थ जीवन शैली हेतु रक्तदान” स्वास्थ्य शिवर का हुआ आयोजन
मालदेवता पीजी कॉलेज में एक दिवसीय “रक्तदान महादान” शिविर का हुआ आयोजन
अहंकार छोड देश सेवा की प्रेरणा देता है भगवा ध्वज : डॉ. प्रियंका