नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: एसो० ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल का 14 वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन , अंतरराष्ट्रीय बोर्ड के दायित्व धारियों के निर्वाचन तथा इंस्टॉलेशन के साथ समाप्त हो गया ।
पूर्व में नियत कार्यक्रम के अनुसार एलायंस परेड प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें तकरीबन 300 एलायंस सदस्यों ने भाग लिया।

नेफ्रोलॉजी के आयोजन के बाद वर्ष 2022 – 23 के लिए अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड के चुनाव नियमानुसार संपन्न हुए । एली वी एम राव इनटरनेशनल प्रेसीडेंट , एली पंकज श्रीवास्तव इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट प्रथम एली आर माथीवनन इनटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट द्वितीय तथा एली आर के सक्सेना इनटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट तृतीय चुनें गये ।
चुने गये अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड के सभी सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एले अविनाश चंद्र ओहरी तथा अन्य वरिष्ठ एली सदस्यो ने बधाई दी ।
एली डा कैप्टन कुलदीप सिंह पीआईपी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एली एडवोकेट राज कुमार चौहान पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सचिव को इंटरनेशनल गुडविल एम्बेसडर बनाया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में एली अरूण कुमार दादू, एली एडवोकेट राज कुमार चौहान, एली मनोज गोयल, एली कुलभूषण सक्सेना , एली श्रीराम गुप्ता, एली सुखवीर सिंह राना , एली डा स॔जय त्रिपाठी और एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिसट्रिक 179 N के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
आयोजन को सफल बनाने में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एली इ. अविनाश च॔द्र ओहरी का विशेष योगदान रहा।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन