हरिद्वार थाना कनखल क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में दंपति के एक साथी को भी आरोपी बनाया गया है पुलिस के अनुसार कनखल निवासी विवेक अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को गौरव कुमार गोयल और उसकी पत्नी मेघा गोयल निवासी कृष्ण अपार्टमेंट कनखल से एक मकान का 81 लाख में सौदा तय हुआ था।
21 लाख रुपए देकर मकान का एग्रीमेंट कराया था, एग्रीमेंट के आधार पर 25 अप्रैल तक दंपति को मकान की रजिस्ट्री करनी थी मगर बार- बार कहने के बाद भी आरोपी दंपति बैनामा करने को टालते रहे।
पता करने में पर पता चला कि आरोपी दंपति ने उसे मकान को पहले ही फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर 25 लाख रुपए का लोन लिया हुआ है जो बात छुपाई गई, गौरव गोयल और मेघा गोयल ने बैनामा करने से मना करने के साथ ही अपने साथी रजत शर्मा निवासी निकट पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी को विवेक अग्रवाल के पास भेजा और हत्या करने की धमकी दिलवाई।
जिसके बाद कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन