हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से एक दूधिये द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है इस बात का खुलासा सीसीटवी कैमरे में रिकॉर्डिंग देखने से हुआ
जानकारी के अनुसार कनखल क्षेत्र में एक दूधिये ने 9 साल की बच्ची को डरा धमका कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर के माध्यम से हुआ है। पीडि़त परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दूधिया को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पथरी क्षेत्र का रहने वाला एक दूधिया कनखल क्षेत्र के कई घरों में दूध देने का काम बीते कई सालों से करता आ रहा था। आरोप है कि इसने दूध लेने वाले एक घर में नाबालिक बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद से बच्ची गुमसुम रहने लगी।
परिजनों ने हाल ही में घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। सोमवार को जब परिजन सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रहे थे तो दूधिये की करतूत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी कनखल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बिना देरी किए तत्काल आरोपी दूधिया को पथरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
जरूरत है थोड़ा सावधान रहने की घर में बच्चों के व्यवहार में अगर किसी भी प्रकार का कोई बदलाव दिखे तो इसे गंभीरता से लेते हुए बात की तह तक जाने की कोशिश करें बच्चों को सही और गलत की पहचान करने के बारे में भी बताएं.



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन