अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़: एक युवती ने अपनी पुरूष मित्र पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज करवाया है। मामला कनखल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक युवती का आरोप है कि विगत एक वर्ष से पथरी थाना क्षेत्र के गांव एक्कड़ निवासी मनीष पुत्र संदीप कुमार के साथ उसकी मित्रता थी। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे से प्रेम भी करते थे।
इसी दौरान युवक ने उसके साथ शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि उसने शारीरिक संबंध बनाने से पूर्व अपने शादी के वादे को पूरा करने की बात कही। जिस कारण से मनीष नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं मनीष ने उसका फोन भी तोड़ दिया।
युवती ने कनखल थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। मुकद्मा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज की पहल: करियर काउंसलिंग और विज्ञान प्रयोगों से विद्यार्थियों को दिखाई उच्च शिक्षा की राह
महाविद्यालय नैनबाग में अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन, नरेंद्र तोमर बने अध्यक्ष
सर्व पितृ अमावस्या पर लाखों अज्ञात लोगों का सामूहिक तर्पण करेगी अयोध्या फाउंडेशन