हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगने का मामला सामने आया है।
पीडि़ता ने इसकी शिकायत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से की थी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। भगवानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल भी कराया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले का निवासी है। भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में वो पत्नी और 3 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। आरोपी भगवानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। उसकी नाबालिग बेटी क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा की छात्रा है।
बीते मंगलवार को छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को बताया कि उसका पिता उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। छात्रा की बात सुनकर प्रधानाचार्य के होश उड़ गए, जिसके बाद आनन-फानन में प्रधानाचार्य ने भगवानपुर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की शिकायत की।
प्रधानाचार्य की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है, साथ ही छात्रा के कपड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गये हैं।
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पहले पश्चिम बंगाल में नौकरी करता था। वहां पर भी उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। छानबीन में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी को धोखे से घर से बाहर भेज देता था और बेटी से दुष्कर्म करता था। पीडि़ता ने परेशान होकर मंगलवार को अपने प्रिंसिपल को पूरे मामले से अवगत कराया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन