हरिद्वार: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों में किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हो गया।
इस घटना में दो कार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.। ईटों की बौछार के बीच लोग जान बचाकर भागे। बताया गया है कि इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के वार्ड नंबर तीन में दो सभासद प्रत्याशियाें के समर्थको के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हो गया। बताया गया है कि पहले लाठी-डंडे चले और फिर जमकर ईंट पत्थर चलने लगे।
जानकारी मिली है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से दानिश ने सभासद का नामांकन किया है। तनवीर कांग्रेस समर्थित सभासद प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को तनवीर पक्ष चुनाव चिन्ह लेकर घर की तरफ रवाना हुए थे। रास्ते में दानिश पक्ष के वाहन खड़े थे, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट और पत्थर बरसने लगे।
बताया गया कि मकान की छतों के ऊपर से भी पथराव हुआ, जिसमें तनवीर पक्ष की महिला अफसाना का जबड़ा टूट गया। इसके अलावा तौकीर और अलीशान घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया है।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन