हरिद्वार के होटल में देहरादून के विकास नगर निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र स्थित जमना पैलेस के समीप होटल कन्हैया में देहरादून विकासनगर निवासी नितिन मेहरा नाम के युवक ने बीते रोज शाम को होटल में कमरा लिया था। बताते हैं कि कैमरा लेने के बाद युवक अपनी प्रेमिका को मैसेज किया और उसके बाद देर रात युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना का पता सुबह चला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेजा।
मायापुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक का नाम नितिन मेहरा उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र श्रीपाल मेहरा है। युवक विकास नगर देहरादून का रहने वाला। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन