हरिद्वार: हरिद्वार के रौशनाबाद, सिडकुल स्थित दीप गंगा अपार्टमेंट में चोरों ने दिनदहाड़े एक फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना का पता देर रात तब चला जब फ्लैट का मालिक बाहर से वापस घर पहुंचा।
मिली जानकारी के अनुसार दीप गंगा अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 303, 304 के निवासी प्रशांत कुमार रविवार को किसी काम से बाहर गए हुए थे। देर रात जब प्रशांत अपने घर वापस लौटे तो देखा कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा था।
चोरों ने घर में रखी आलमारी के भी ताले तोड़ दिए थे और उसमें रखी नकदी एवं गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जिस दीप गंगा अपार्टमेंट में चोरी की घटना हुई वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या 40 है।
बड़ी हैरानी की बात यह की इतना बड़ा अपार्टमेंट होने के बाद वहां कोई सीसीटीवी भी नहीं लगा हुआ है। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि इस मामले में फ्लैट के मालिक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस संबंध में अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों से ही पूछताछ की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार