March 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार के 11 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन, देहरादून में करेंगे प्रतिभाग

Img 20231214 203701

हरिद्वार:  जनपद के 11 बाल वैज्ञानिक करेंगे देहरादून में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग।

भारत सरकार के विज्ञान मंत्रालय व उत्तराखंड में यूकास्ट के तत्वाधान में प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने हेतु 31 वीं जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 का आयोजन आज पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइका रुड़की में किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि सीनियर इंजीनियर आईआईटी रुड़की प्रकाश चंद्र पंत , विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ,गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण समिति की अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी सिंह, महासचिव प्रभाकर पंत और सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्जलवन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र पंत द्वारा इस अवसर पर मनुष्य व पर्यावरण के बीच सामंजस्य बनाने व मनुष्य को अपनी आदतों को पर्यावरण अनुकूल बनाने व पर्यावरण सापेक्ष विज्ञान का प्रयोग करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्राची बहुगुणा, तेजपाल सिंह, नवनीत शर्मा, शाने करीम सिद्दीक़ी, सुभाष शर्मा,उमेश बहुगुणा, बिंदेश्वरी तिवारी,जिला विज्ञान समन्वयक डॉ रविन्द्र चौहान, निर्णायक अनिल धीमान, मनीष श्रीवास्तव, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी श्रीमती श्वेता बांठियाल। सुशील सैनी देवेंद्र पाल, राजकुमार, शैलेंद्र गौड़ सत्येंद्र कुमार अनेक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक इश्तियाक अहमद , राम कुमार वर्मा , अजय सैनी, ललित मोहन जोशी,श्रीमती रेखा रावत , आर एस चौहान,पंकज बेंजवाल, श्री प्रदीप कुकरेती श्रीमती पदम चौधरी हेमंत बत्रा, एसपी यादव श्रीमती कुसुम लता, श्रीमती प्रियंका श्रीमती लता बिष्ट, श्रीमती भारती गुप्ता, श्रीमती दीपा कौशिक, श्याम वीर राठी, पी प्रसाद भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद जिला समन्वयक बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा किया गया। आज की जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 11 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन हुआ है।

चयनित छात्र-छात्राओं में सीनियर वर्ग से खुशी कल्याण ,शौर्य सिंह,इकरा ,प्रतीक धीमान, आदित्य सैनी, पिंकी गोस्वामी, नूतन ,शिवानी व जूनियर वर्ग से संचित अभिनव, नमरा का चयन हुआ है।

Img 20231214 203735

ये सभी ग्यारह छात्र छात्राएं देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में चयनित सभी छात्रछात्राओं को मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र पंत व विधालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार , दुर्गेश नंदिनी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

About The Author

You may have missed