हरिद्वार: हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी इलाके में स्थित जंगलों में एक 23 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर खड़खड़ी इलाके के पास स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फंदे पर झूलते हुए शव को नीचे उतारा।
शव के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिल पाया, जिससे उसकी पहचान हो सके। उसके पास सिर्फ रेल की दो टिकटें मिली हैं। जिसमें एक टनकपुर से बरेली और दूसरी बरेली से देहरादून की है।
मृतक की उम्र करीब 23 वर्ष बतायी गयी है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ