हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से एक छात्रा के नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है, एक डिग्री कॉलेज की छात्रा ने अचानक शुक्रवार को रूड़की गंगनहर में छलांग लगा दी, जिसके बाद मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते छात्रा गंगनहर के तेज बहाव में बह गई। अभी छात्रा की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की के नेहरू स्टेडियम स्थित एक डिग्री कॉलेज की छात्रा गंगनहर के नए पुल के समीप पहुंची। पहले तो छात्रा कुछ देर पुल के ऊपर टहलती रही। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते उसने अचानक पुल की रेलिंग के ऊपर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा दी।
छात्रा को गंगनहर में कूदता देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हुई, लेकिन कोई उसे बचाने के लिए गंगनहर में नहीं उतरा। देखते ही देखते छात्रा नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक छात्रा की पहचान नहीं हो पाई है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन