हरिद्वार:हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा एक कांवड़िया कलियर मार्ग पर अचानक चलते-चलते सड़क के किनारे गिर गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल 108 की मदद से कांवड़िए को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि, कांवड़ियां हरिद्वार से गंगा जल लेकर जा रहा था। वह जैसे ही कलियर के रहमतपुर-कलियर मार्ग पर पहुंचा ,अचानक से बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुची पुलिस ने 108 की मदद से कांवड़िए को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।


More Stories
राष्ट्रप्रथम का भाव विपक्ष को भी शिरोधार्य करना चाहिए — अरविन्द सिसोदिया
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय,की छात्रा खुशी को वूशू प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर किया सम्मानित
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन