हरिद्वार: गंगा में डूबे दो युवकों के डूबने की खबर सामने आई है जिसमें एक को महिला ने बचाया लेकिन दूसरे की मौत डूबने से मौत हो गई
जानकारी के अनुसार आज सोमवार के दिन हरिद्वार के बैरागी कैम्प के पास दिन में दो युवक गंगा नदी में नहा रहे थे। गहराई का अनुमान न लग पाने के कारण युवक गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे, एक युवक को स्थानीय महिला द्वारा किनारे पर खींच लिया गया परन्तु दूसरा युवक नदी में डूब गया इस घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान जय मिश्रा s/o रविंद्र मिश्रा, उम्र 18 वर्ष, जगजीतपुर हरिद्वार के रूप में हुई।
इस घटना की जानकारी CCR हरिद्वार द्वारा SDRF को दी गयी, जिस पर ढालवाला से का0 किशोर कुमार अपने रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर सिविल पुलिस व जल पुलिस पूर्व से ही सर्चिंग कर रही थी।
रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर सर्चिंग आरम्भ की गई। SDRF रेस्क्यू टीम के डीप डाइवर का0 किशोर कुमार द्वारा पानी के अंदर काफी देर सर्चिंग करने के पश्चात उक्त युवक का शव ढूंढ निकाला जिसे टीम द्वारा किनारे पर निकालकर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए