हरिद्वार: हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे दिल्ली का एक परिवार की गाड़ी का अचानक टायर फटने से परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले गगन चड्ढा अपने परिवार के साथ बुधवार को गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आये थे। दोपहर को गंगा स्नान करने के बाद परिवार दिल्ली लौट रहा था। तभी रुड़की के पास नगला इमरती में अचानक चलती हुई कार का टायर फट गया। कार का टायर फटने से गगन चड्ढा ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई।
इस दौरान बहादराबाद निवासी मंगलौर से अपनी बेटी को दवाई दिलाकर वापस लौट रहे सत्य कुमार भी कार की चपेट में आ गये। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। हादसे में गगन चड्डा की पत्नी सकुशल बच गई।
हादसे के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से रूड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दिल्ली निवासी कार चालक गगन चड्ढा 34 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।


More Stories
“स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा, लौटाये 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने किया फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण