हरिद्वार,5मार्च,2025: शहीद भगत सिंह को दी गई फाँसी के लिए पाकिस्तान लाहौर हाईकोर्ट में चले मुकदमे के ट्रायल को गुरुकुल कांगड़ी को उपलब्ध कराने वाले श्री रामदे देहरादून के एक निजी महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
रामदे लौटते हुए गुरुकुल में पाकिस्तान से 2012 में आए लक्ष्मण शर्मा के निवास पर पहुँचे।
लक्ष्मण शर्मा की पत्नी श्रीमती रेती देवी को श्री रामदे अपनी पुत्री ही मानते हैं। गुरुकुल के सुरम्य वातावरण को देखकर उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसी शिक्षा संस्था और कहीं नहीं है।यहाँ की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के द्वारा किए जा रहे शोध पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के समय से ही देश दुनिया को प्रेरणा देता आया है।
उन्होंने भगत सिंह के विषय में बोलते हुए कहा कि भगत सिंह भारत के ही नहीं वे तो तत्कालीन संपूर्ण हिंदुस्तान के नायक थे। जिन्होंने अपने बलिदान से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नई जान फूँक दी थी।वर्तमान भारत के साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश भी भगत सिंह का ऋणी रहेगा।


More Stories
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर
गजा: दिव्यांशु तोपवाल के भारतीय नौ सेना मे सब लेफ्टिनेंट बनने पर खुशी की लहर