January 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि की कुलपति हेमलता को पद से हटाया

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति एसके आर्य ने कुलपति हेमलता को पद से हटा दिया है। उन्हें पदमुक्त करते हुए वापस मूल पद पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि कुलपति हेमलता ने अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से गुरुकुल में विभिन्न मामलों को लेकर घमासान चल रहा है। आरोप हैं कि पदो पर अर्हता न रखने वाले बैठे हुए हैं। कर्मचारी भी विभिन्न मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन की राह पर हैं।

2 दिन पहले कुलपति हेमलता ने रजिस्ट्रार सुनील कुमार को पद से हटा दिया था। इसके बाद आज कुलाधिपति ने कुलपति हेमलता को उनके पद से हटा दिया है।

गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो हेमलता को कुलाधिपति एसके आर्य ने पद से हटाया दिया है। उन्हें पदमुक्त करते हुए वापस उनके मूल पद पर जाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में कुलाधिपति ने कुलपति को लैटर भेज दिया है। इस लैटर के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि कुलपति हेमलता ने अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं किया।

उनके कार्यव्यवहार से विश्वविद्यालय का कामकाज और छवि प्रभावित हुई है। कुलपति को हटाए जाने का पत्र विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारी संगठनों में भी रोष पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने शनिवार को भी बैठक कर आगे की रणनीति तय की।

About The Author