हरिद्वार :गुरुकुल विश्वविद्यालय में गेट का हिस्सा गिरने से बच्चे के घायल होने का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय में लगभग एक वर्ष पूर्व ही बना एक छोटे से गेट के ऊपर का लेंटर कल शाम(29 जून) को गिर गया जिससे परिसर में ही रहने वाले 4 साल के बच्चे हर्षित घायल हो गया। जबकि कोई बड़ी अप्रिय घटना होते होते बच गई।
घटना से परिसर में रहने वाले लोगो में कुलपति और जेई की कार्यशेली को लेकर रोष है।
गिरे लेंटर को देखकर लोगो में गुस्सा बढ़ गया है क्योंकि लेंटर में नियमनुसार सरिया आदि का उपयोग जाल बनाने के लिए नहीं किया गया। मात्र एक पाइपनुमा लोहे की रॉड डाल कर लेंटर को बनाकर बिना जाल बनाये ऊपर एक प्रकार से रख दिया गया।
लोगो का कहना है कि वर्तमान कुलपति द्वारा कार्यों का निरिक्षण नहीं किया जाता तथा वह अपनी ही एक चौकड़ी में रहकर कार्य कर रहे है जिससे गुरुकुल के काम बाधित हो रहे है और गुरुकुल के कर्मचारियों में उनकी कार्यशेली को लेकर निरंतर रोष बना हुआ है।
लोगो का कहना है कुलपति तत्काल जेई के खिलाफ कार्यवाही करें और परिसर में हुए अन्य कार्यों की गुणवत्ता की भी तत्काल जाँच करवाई जाये जिससे भविष्य में अन्य अप्रिय घटनाओ को रोका जा सके।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन