हरिद्वार: गृहक्लेश के चलते पति द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

जनपद हरिद्वार के रूड़की क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए आपसी झगड़े से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपने आप को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। इसके बाद घटना से अफरा-तफरी मच गई।

चींख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुमित पाल पुत्र मूलचंद लाल (26) मोहनपुरा रूड़की का निवासी है। उसका पिछले कुछ दिनों से पत्नी से आपसी विवाद चल रहा था, लेकिन आज अचानक से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे परेशान सुमित पाल (26) ने पहले तो अपने हाथ की नस काट ली, उसके बाद भी वह नहीं माना और गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार सुमित अपने भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। उधर जब इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस से जानकारी ली गयी, तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।