संजीव शर्मा, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार के बाजार में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के लिए वोट मांगे और उन को जिताने की अपील की
तत्पश्चात हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का पूजन कर, आरती कर देश में सुख शांति की कामना करते हुए विकास के नाम पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संदेश दिया।
इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक मौजूद रहे।चुनाव के अंतिम दौर में गृह मंत्री अमित शाह हेलीपैड से सीधे रानीपुर मोड ऋषिकुल बाल्मीकि चौक होते हुए काफिले के साथ हर की पैड़ी क्षेत्र में पहुंचे। अमित शाह के काफिले का हरिद्वार के मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
हर की पैड़ी क्षेत्र में व्यापारियों से दुकानों पर पहुंचकर जनसंपर्क किया और विकास के नाम पर भाजपा के लिए मतदान की अपील की। अमित शाह ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया।
इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ स्वागत सचिव सिद्धार्थ चक्रपाणि ने अमित शाह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर सीट पर प्रत्याशी मदन कौशिक,प्रदेश सदस्य डॉक्टर विशाल गर्ग, भाजपा के जिला मंत्री जिला महामंत्री विकास तिवारी,उज्ज्वल पंडित,अनिल पुरी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल बृजवासी, पार्षद दल के उप नेता अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन