हरिद्वार, 13-अप्रैल-26: गायों के संरक्षण संवर्धन को लेकर राजेश दवे ने कहा कि गौ माता का संरक्षण संवर्धन सभी की सहभागिता से ही हो सकता है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजेश दवे ने केंद्र सरकार से भी मांग की कि संस्कृति मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए, ताकि पालतू पशुओं का डाटा एकत्र किया जा सके।
राजेश दवे ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि गौ माता के अलावा भैंस, हाथी, घोड़ा, ऊंट, भेड़, बकरी, गधा आदि की रक्षा के लिए तत्पर रहे। पालतू जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि गाय की संख्या लगातार घट रही है। जो कि चिंता का विषय है। पालतू जानवरों की रक्षा, सुरक्षा के लिए सभी की सहभागिता होनी चाहिए।
धर्म को व्यवसाय ना बनाने की अपील भी की। पालतू जानवरों के संरक्षण संवर्धन को लेकर समाज में चेतना फैलाने का काम कर रहे राजेश दवे ने धर्म नगरी के संतों से भी गौमाता की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल