हरिद्वार: किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की है। घटना धनौरी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार धनौरी भगवानपुर हाईवे के समीप डॉक्टर राकेश सैनी का आवास है। उनकी कार अक्सर सड़क किनारे रखे पुलिस बूथ के बराबर में खड़ी रहती है।
शुक्रवार रात भी उन्होंने अपनी कार को वहीं खड़ा किया। रात को करीब 12.30 बजे एक तेज आवाज सुनाई दी। राकेश्स सैनी ने बाहर निकलकर देखा तो कार में आग लगी हुई थी। तत्काल इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पुलिस बूथ के पीछे से कार में आग लगाता दिखा। पीडि़त डॉक्टर राकेश सैनी ने मामले के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में गढ़ भोज दिवस का आयोजन
महाविद्यालय नानकमत्ता में गाँधी दर्शन एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के संदर्भ में जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह