हरिद्वार: जंगल में एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर के जंगल में मिले शव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक शव जंगल में आम के पेड़ से लटका हुआ है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों ने जानकारी जुटाई। युवक की शिनाख्त सुरेश पुत्र नकली राम उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मूलदासपुर माजरा निवासी के रूप में हुई है।
बताया गया है कि उक्त युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ था आज दोपहर दो बजे वह घर से निकला था। मृतक के तीन बच्चे है। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएसआई बीएस चौहान ने बताया शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया जा रहा हैं। परिजनों को सूचना दे दी हैं।


More Stories
हरिद्वार: सीनियर सिटीजंस ने भारत सरकार से उनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री किए जाने एवं वृद्धावस्था पेंशन को सरल बनाने की रखी मांग
हरिद्वार: व्यापारी नेता सुनील सेठी बने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के दुसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित