- नशीले पदार्थ के विरूद्व संयुक्त रूप से छापेमार की कार्यवाही की जाए जिलाधिकारी
हरिद्वार, 15 सितम्बर, 2025 : जनपद के युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में एनसीओआरडी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बच्चों एवं युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के लिए जनपद में संचालित हो रहे सभी स्कूल कॉलेजों के निकट कोई भी गुटका तम्बांकू की दुकानें संचालित न हो।
उन्होंने इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए यदि स्कूल कॉलेज के बाहर तम्बांकू एवं गुटका कोई भी व्यक्ति खाया पाया जाय उसका सामान जब्बत करते हुए उसके विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कि जाए।
उन्होंने पुलिस एवं समाज कल्याण विभाग को यह भी निर्देश दिए कि नशीले पदार्थो के विरूद्व निरंतर संयुक्त निरीक्षण किया जाए तथा कई से कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल वहां पर छापेमारी की कार्यवाही की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी आम जनमानस को जागरूक किया जाए। उन्होंने नशे की प्रवृति को रोकने के लिए आमजनमानस स्थानीय नेताओं एवं धर्मगुरूओं स्वयंसेवी संगठनों एवं गैर सरकारी संगठनों व अन्य हितधाराकों के साथ सहयोग करने हेतु समन्वय करने के निर्देश दिए गये
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अकांक्षा कोण्डे, एडी आईबी रोहित यादव, डीप्टी कमिश्नर राज्य कर दीपक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह, फूड इंस्पेक्टर हरीश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत