हरिद्वार: विकास खण्ड भगवानपुर की ग्राम पंचायत हल्लूमजरा में ग्राम प्रधान के पद/ स्थानों पर 05 अक्टूबर, 2023 को होगा मतदान।
इस प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले समस्त मतदाताओं के लिए मतदान करने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) श्री धीराज सिंह गर्न्याल ने अवगत कराया है कि अधिसूचना संख्या – 487 दिनांक 13 सितम्बर 2023 के क्रम में जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड भगवानपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्रधान के रिक्त पदों / स्थानों पर उप निर्वाचन कराया जाना है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्न्याल ने इस क्रम में बताया कि विकास खण्ड भगवानपुर की ग्राम पंचायत हल्लूमजरा में ग्राम प्रधान के पद / स्थानों पर दिनांक 05 अक्टूबर, 2023 को मतदान कराया जाना है, जिसके क्रम में इस प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले समस्त मतदाताओं के लिए मतदान करने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
उन्होंने साथ ही यह भी जानकारी दी कि सम्बधित निर्वाचन क्षेत्रो के अन्तर्गत पडने वाले शासकीय/ अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थाओं/अर्द्ध-निकायों/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानां े में कार्यरत कार्मिकों/ कारीगरो/मजदूरो के लिये भी मतदान करने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।


More Stories
भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक मे राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय जखोली रूद्रप्रयाग में “आशीर्वाद का दिया”कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया
लायन्स क्लब मंदाकिनी का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित