हरिद्वार, 18 अक्टूबर। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है।
प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है और सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुका है।
उन्होंने बताया कि लाखों रूपए लेकर एग्रीमेंट कराने के बाद एग्रीमेंट की कॉपी भी नहीं दी जाती है। ना ही समय निकालने के बाद रजिस्ट्री करायी जाती है। सौरभ कुमार एवं रवि गिरी ने आरोप लगाया कि दी गयी रकम वापसे मांगने पर धमकाया जाता है।
आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से भी शिकायत की गयी है। ज्वालापुर कोतवाली में मुकद्मा भी दर्ज है। इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस को जमीन खरीदवाने के नाम ठगी कर रहे गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए।



More Stories
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: अपर मेलाधिकारी ने पुलों और सड़क निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ पूजा
हरिद्वार: कोतवाली नगर पुलिस ने 01 शातिर एवं आदतन अपराधी को मुनादी कराकर किया जिला बदर