हरिद्वार: हाईवे सहित सड़कों पर जगह-जगह लग रहे जाम ने बढा़यी तीर्थयात्रियों सहित हरिद्वार वासियों की मुश्किलें।
वीकेंड व 2 अक्टूबर की छुट्टी के कारण तीर्थ नगरी हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों से बढ़ती संख्या ने हाईवे को मानो जाम ही कर दिया।
हरिद्वार के बाजारों,होटल-धर्मशालाएं में जगह नहीं हो रही है, हरिद्वार के बाजारों, सड़कों पर जगह-जगह लग रहा जाम, चार धाम यात्रियों की भी संख्या बढ़ने से हरिद्वार-ऋषिकेश व दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लग रहा लंबा जाम, मंदिरों में भी लग रही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें।
ऐसे में सबसे ज्यादा परेशान हरिद्वार में रहने वाली निवासियों को होती है जिन्हें अपने जरूरी कामों के लिए जब बाहर निकलना पड़ता है तो जाम के कारण से समय तो खराब हो ही रहा है और परेशानी अलग हो रही है।
बताते चलें कि उत्तरी हरिद्वार में फ्लाईओवर का कार्य चल रहा है जिसके चलते दूधाधारी चौक और उसके आसपास सड़क संकरी हो गई है और वहां थोड़ी सी भीड़ होने पर जाम लग जाता है।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स