हरिद्वार: जनपद में आधार केन्द्रों पर अनियमितताएं एवम फर्जी आधार से संबंधित मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में छापेमारी की गई।
जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई, जिससे सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया।
रावली महदूद में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह द्वारा की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के 58 आधार कार्ड तथा 15 विभिन्न व्यक्तियों के पेन कार्ड मिले। इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड तथा पेन कार्ड मिलना प्रथम दृष्टतया संदिग्ध पाए जाने पर सीएससी से आयरिस स्कैनर, सहित अन्य सभी सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
जनपद के सभी सीएससी सेंटरों पर छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर सीएससी सेंटर बंद पाए गए। जिलाधिकारी ने अनियमितताएं एवम् गड़बड़ी वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित