हरिद्वार: जिला बार संघ के चुनाव में कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर विश्व बंधु शर्मा बाली विजय हुए, जबकि सचिव पद पर अनुराग चौधरी ने विजयश्री हासिल की।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 के लिए जिला बार संघ हरिद्वार के चुनाव में कड़े मुकाबले में 6 प्रत्याशियों में विश्व बंधु शर्मा बाली तथा सचिव पद पर अनुराग चौधरी को चुनाव अधिकारियों ने विजयी घोषित किया। अध्यक्ष पद का मुकाबला आरंभ से ही कड़ी टक्कर देने वाला रहा।
आरंभ में बाली पीछे चल रहे थे।मगर अंत में अध्यक्ष पद पर विश्व बंधु तन सिंह चौहान 25 मतों से हराया। वहीं सचिव पद पर अनुराग चौधरी ने शुरू से ही लीड लेकर रखी तथा आखिरी में काफी अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर वर्ष 2023 के सचिव पद पर आसीन हुए।
उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर के चलते विपिन द्विवेदी एवं लोकेश दक्ष को बराबर हाई सो हाई सो मत मिले इस कारण इस पद पर फिर से मतगणना होगी वह सचिव पद पर संदीप कुमार सतपुरिया विजयी हुए, कोषाध्यक्ष पद पर अमित कश्यप ने 277 मत प्राप्त कर जीत हासिल आय व्यय पद पर रजत जैन विजय हुए।
विजय की घोषणा होने के बाद जिला बार संघ परिसर में खुशी का माहौल रहा। विजय प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जीत पर विश्व बंधु शर्मा बाली ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा अधिवक्ताओं के मान सम्मान को कायम रखेंगे।


More Stories
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: पी.जी. कॉलेज,धनौरी के एनएसएस शिविर के अंतर्गत एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” का आयोजन