नवल टाइम्स न्यूज़: आज दिनांक 03 जुलाई 2022 को ज्वालापुर की विष्णुलोक कॉलोनी स्थानीय पार्षद हितेश चौधरी (अधिवक्ता) के मार्ग दर्शन में चला “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” के तहत स्वच्छता का महा-अभियान.
इस अभियान में विष्णुलोक कॉलोनी के भावी अग्निवीर जवानों तथा नन्हे मुन्ने प्यारे बच्चे ने भी बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया।

जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी पूर्व सैनिक शिवनंदन ने बताया कि स्वच्छता का यह महाअभियान प्रत्येक रविवार को होगा।
इसके लिए सबके प्रिय पार्षद हितेश चौधरी (अधिवक्ता) ने सबसे इस अभियान में जुड़ने का आह्वाहन किया तथा विष्णुलोक कॉलोनी वर्कर हॉस्टल मार्ग पर कूड़ा / गोबर न डालने की लोगों से गुजारिश की तथा साथ ही उन्होंने गंदगी/कूड़े से होने वाली बीमारी और नुकसान के बारे में भी जानकारी दी।

इस स्वच्छता महाअभियान के दौरान पार्षद हितेश, महेंद्र , शिव नंदन , मुन्ना , रतन सिंह, जोगिंदर , राकेश यादव , अरविंद यादव , रवि कुमार, बबलू कुशवाह, अर्जुन, अक्षय , राजिंदर तथा नन्हे मुन्ने प्यारे प्यारे बच्चे आदि उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय ने जीती चैंपियनशीप ट्रॉफी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित