हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक 36 वर्षीय कारोबारी युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के सराय निवासी 36 वर्षीय कारोबारी विवेक भारती पुत्र अतर सिंह ने विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे परिजन नजदीकी भूमानंद अस्पताल ले गए। जहा ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस को जानकारी मिली कि युवक ने मरने से पहले बयान दिया जिसमे उसने बताया कि ससुराल पक्ष से परेशान होकर यह कदम उठाया। मृतक के उक्त बयान को नायब तहसीलदार द्वारा अंकित किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतक अपनी पत्नी व बेटी के साथ सराय में रह रहा था। युवक कडच्छ मोहल्ले में दुपट्टे की दुकान चलाता था। युवक की शादी को 5 साल हुए थे। मृतक युवक की ससुराल रुड़की मेे है।
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में शिक्षक अभिभावक संघ, छात्र संघ एवं पुरातन छात्र संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित
हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, शारदा रीवर फ्रंट एवं अन्य योजनाओं हेतु, मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की ₹ 109 करोड़ की धनराशि
हरिद्वार: शिवालिक नगर में मेडिकल स्टोर संचालक के साथ चेन लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार