हरिद्वार: ज्वालापुर में संचालित मीट की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
6 अप्रैल को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में ज्वालापुर क्षेत्र में कच्चा मांस बेचने वाली और अवैध रूप से पशु कटान करने वाली दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने के संबंध में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
मेयर किरण जैसल ने बताया कि ज्वालापुर के आम लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया जा रहा है। कच्चे मांस की दुकानों को ज्वालापुर क्षेत्र से बाहर करने के लिए नगर निगम द्वारा सराय में दुकानों का निर्माण भी कराया गया है। गौतरलब है कि ज्वालापुर क्षेत्र में संचालित मांस की दुकानों को शहर से बाहर करने के संबंध में लंबे समय से मांग उठती रही है। इसको लेकर कुछ संगठनों द्वारा आंदोलन भी किए गए।
इसके बाद नगर निगम ने सराय में दुकानों का निर्माण कराने का निर्णय लिया था। दुकानों का निर्माण पूरा होने के बाद अब मांस की सभी दुकानों को सराय में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली गयी है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद सभी दुकानों को सराय में शिफ्ट कर दिया जाएगा।


More Stories
हरिद्वार: श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तराखंड बोर्डर: समुद्र मंथन की थीम पर सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, दिखेगी देवभूमि की सांस्कृतिक झलक
अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में धूमधाम से मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी