हरिद्वार: कांवड़ मेले में हरिद्वार में श्रावण मास की धूम मची हुई है पूरे हरिद्वार में शिवभक्तों का कब्जा है।पर हरिद्वार शहर शिवभक्त कांवड़ियों से अटा पड़ा है।
बड़ी संख्या में विशाल कांवड़ हरिद्वार पहुच चुकी है और इनका आना निरन्तर जारी है।कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में शिवभक्त कावड़ियों ने शहर में जगह-जगह खाली पड़े स्थानों पर कब्जा करने के साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे है।
डाक कांवड़ में शिवभक्त वाहनों पर हरिद्वार पहुंच रहे है। कार, बाइक, ट्रैक्टर, ट्रक आदि वाहनों पर सवार होकर शिवभक्तों के आवागमन का सिलसिला जारी है। इस कारण भगवानपुर और बहादराबाद टोल प्लाजा को आवागमन के लिए फ्री कर दिया गया हैं। डाक कांवड़ियों के वाहनों की बड़ी संख्या को देखते हुए जिले के आगामी 26 जुलाई तक टोल प्लाजा फ्री रहेंगे।
वर्तमान में दोनों टोल प्लाजा पर कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। दिन भर कांवड़िये टोल प्लाजा पर आराम करते नजर आ रहे हैं। डीएम विनय शंकर पांडे ने बताया कि कावड़ियों की सुविधा के लिए शासन-प्रशासन ने 26 तारीख तक टोल फ्री करने का निर्णय लिया गया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन