ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नेतृत्व में ताईक्वांडो उत्तराखंड द्वारा ४२वी जूनियर क्योरुगी एवम १५वी पूमसे नेशनल जूनियर एवम ३९वी क्योरुगी एवम १३वी पूमसे सब जूनियर नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन २३ से २५ जून के बीच हरिद्वार में स्थित श्री प्रेम नगर आश्रम मल्टीपरपज़ हॉल में किया गया।
जिसका शुभारंभ श्री प्रेमचंद अग्रवाल पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के द्वारा किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि की भूमिका ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महा सचिव श्री प्रभात कुमार शर्मा ने निभाई प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित लगभग १००० खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।
जिसमे मुख्य रूप से उत्तराखंड राजस्थान उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश पोद्दुचेरी तमिल नाडु आंध्र प्रदेश तेलेंगाना छत्तीसगढ़ बिहार बंगाल सिक्किम अरुणाचल प्रदेश मध्य प्रदेश दिल्ली दादर एंड नगर हवेली दमन एंड दिउ जम्मू एंड कश्मीर आदि प्रतिभाग कर रहे है।
प्रतियोगिता में ताईक्वांडो उत्तराखंड के खिलाड़ियो ने गणेश वंदना गढ़वाली डांस योगा ताईक्वांडो का प्रदर्शन किया जिसको देख कर प्रेमचंद अग्रवाल जी ने कहा की इन छोटे छोटे बच्चों को देख कर मुझे अपना बचपन याद आता है मैं खुद वॉलीबॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी रहा हूँ मैं सभी खिलाड़ी और उनके कोच का हार्दिक स्वागत करता हूँ जो देश भर से आए है और उन सभी खिलाड़ियो को बधायीं देना चाहता हूँ जनहोने लंबे समय से मेहनत की इन खिलाड़ियो का प्रदर्शन जिसमे योगा जो हमे अपने अतीत से जोड़ती है और ताईक्वांडो जो हमारे देश का उभरता हुआ खेल है उसे देख कर मुझे बढ़ी खुशी हुई और मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन