एनटीन्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादरपुर खादर में तालाब से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। युवक पिछले आठ दिन से लापता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादरपुर खादर निवासी रतन का बेटा अनिल उर्फ नीटू(40) 28 दिसम्बर को परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। बाद में परिजनों द्वारा रिश्तेदारी के अलावा तलाश किए जाने के बावजूद नीटू का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके पश्चात परिजनों ने कोतवाली लक्सर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार को गांव बहादरपुर के पास अड्डे वाले तालाब में युवक का शव मिला। युवक का शव मिलने की सूचना लगते ही देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज सिरोला, मेन बाजार चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल कर शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त गांव बहादरपुर खादर निवासी अनिल उर्फ नीटू पुत्र रतन के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ द्वारा, द्वितीय एकदिवसीय शिविरआयोजित
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में धूमधाम से हुआ गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन
महापुरुषों की जयन्ती पर पुष्प ही न चढ़ाएं, बल्कि उनके आदर्शों को भी जीवन में करें धारण – जितेन्द्र रघुवंशी